दिशोम गुरु की पत्नी रूपी सोरेन ने अनावरण के लिए दबाया बटन
रामगढ़ । पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा गांव में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। इस मौके पर गांव के सोना सोबरेन मेमोरियल हाई स्कूल के समीप बने गए दिशोम गुरु के आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अनावरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां रूपी सोरेन को पर्दा हटाने का निवेदन किया। पूरे परिवार के साथ मुख्यमंत्री ने अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पूरे परिवार के साथ पहले प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, इसके बाद पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, संजय प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ मांझी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विधायक ममता देवी, उमाकांत रजक, जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, अमित महतो, पूर्व मंत्री बेबी देवी आदि मौजूद थे।
जारी…..


