महागामा प्रतिनिधि गोड्डा / द्वितीय जिला हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन राजेंद्र स्टेडियम, ऊर्जा नगर के प्रांगण में हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन कृषि, पशुपालन, सहकारिता और आपदा प्रबंधन मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया। मंत्री सिंह ने उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतियोगिता की महत्ता और खेलों के प्रति युवाओं की भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और हैंडबॉल जैसे खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर मंत्री नेइस प्रकार की प्रतियोगिताओं से खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।





