नई दिल्ली(रांची)। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अरविन्द कुमार और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच में विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुनवाई की और उन्हे जमानत दे दी गयी। पिछले लगभग एक वर्ष से ज्यादा समय से जेल में थे बंद। इससे पहले 28 अप्रैल को झारखंड हाईकोर्ट ने विनय चौबे को जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
मामला हजारीबाग जिले में लैंड स्कैम से जुड़ा है। एसीबी ने इस संबध में कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है। इस केस में विनय चौबे के करीबी विनय सिंह उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद, तत्कालीन सीओ शैलेश कुमार और ब्रोकर विजय सिंह समेत 73 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
इस खबर को भी पढ़े-बिहार पुलिस परीक्षा में नकल कराने के आरोप में एक सिपाही और दो होमगार्ड समेत आठ गिरफ्तार
इस खबर को भी पढ़े-पेपर लीक कानून पर सरकार का संदेश, विपक्ष से संसद चलाने में सहयोग की अपील
इस खबर को भी पढ़े-टुलु मंडल सिंडिकेट पर शिकंजा, सरकार बदलते ही भागा विदेश, 50 करोड़ रुपये की नकदी और सोना बरामद
इस खबर को भी पढ़े-पाकुड़ जिले में 68,864 मतदाता SIR में अप्राप्य, मतदाता सूची से हट सकते हैं नाम
इस खबर को भी पढ़े-श्रावणी मेले के दूसरे दिन सुबह 4:13 बजे से शुरू हुआ जलार्पण


