देवघर। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में राजकीय श्रावणी मेला पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी है। मेले के दूसरे दिन शुक्रवार तड़के सुबह 4:13 बजे से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का जलार्पण शुरू हो गया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु कतारबद्ध होकर सुलभ और सुरक्षित तरीके से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। प्रशासन की निगरानी में दर्शन और जलार्पण की प्रक्रिया लगातार सुचारु रूप से संचालित हो रही है। श्रद्धालुओं में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण को लेकर गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


