रांची । राज्य के छह डीटीओ का हुआ तबादला। झारखंड सरकार के परिवहन विभाग ने नई पदस्थापना से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार कंकन कुमारी दुग्गालिया को गोड्डा से हजारीबाग ,संतोष कुमार चौधरी को हजारीबाग से गोड्डा ,दिलीप कुमार को पूर्वी सिंहभूम से चतरा और महेश्वरी प्रसाद यादव को चतरा से पूर्वी सिंहभूम, शंकर चार्य समाद को सरायकेला-खरसावां से स्थानांतरित कर गढ़वा का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है. गढ़वा के जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश को उनके पैतृक विभाग कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग में वापस भेज दिया गया है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


