संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड़ ) । राज्य के हेमन्त सोरेन की सरकार आमलोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत -पंचायत में सरकार आपके द्वार शिविर की आयोजन की जा रही है।सोमवार को मंझलाडीह पंचायत अंतर्गत सितपहाडी में आयोजित शिविर में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक दिनेश मरांडी ने कहा। शिविर में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी व विकासमूलक योजनाओ की जानकारी विस्तृत रूप से आमलोगों को दे। जिससे कि वह लाभ ले सके। राज्य सरकार के महत्वपूर्ण योजना मईया सम्मान योजना के तहत 18 वर्ष से 49 वर्ष तक के महिलाओ को सालाना 12 हजार की राशि बैंक खाते में उपलब्ध करा रही है। अबूआ आवास योजना के तहत सभी बेघरों को तीन कमरों का घर दे रही है। सर्वजन पेंशन योजना लागू कर सभी को लाभ दे रही है।इस शिविर में अबूआ आवास को लेकर लोगो की काफी भीड़ देखी गई । वही मईया योजना को लेकर स्टाल में ही तुरन्त ऑनलाइन किया जा रहा था ।शिविर में सामुदायिक निवेश निधि के तहत सखीमण्डल को 30 लाख व चक्रीय निधि के तहत 10 लाख की ऋण राशि दी गई। वही स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। बीते चुनाव में स्वंयसेवक के रूप में उल्लेखनीय कार्य को लेकर प्रशस्तिपत्र का भी वितरण किया गया। विधायक ने शिविर में सभी स्टाल का जायजा लिया व कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत , बीडीओ टुडु दिलीप , प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन , उप प्रमुख अब्दुल गनी सहित सभी पदाधिकारी व झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


