दुमका। झारखण्ड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) के आह्वान पर नौ सूत्री मांगो की पूर्ति को लेकर पूर्व घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल मंंगलवार को नवें दिन भी जारी रही। इससे समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालय यथा जिला सामान्य शाखा, जिला विधि शाखा, जिला राजस्व शाखा, जिला भू-अर्जन कार्यालय, साहाय्य शाखा, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला स्थापना शाखा, जिला विकास शाखा, जिला योजना शाखा, जिला आपूर्ति कार्यालय, जिला पंचायत राज कार्यालय, जिला अभिलेखागार,जिला निर्वाचन कार्यालय एल.आर.डी.सी. का कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, सभी प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालयों में भी काम-काज पूर्णतया ठप रहा। इस हड़ताल का समर्थन विभिन्न विभागीय संगठनों तथा क्षेत्रीय राजनीतिक प्रतिनिधियों से भी प्राप्त हो रहा है।
जिला मंत्री ललन चौबे ने बताया कि सम्मान जनक माँगों की पूर्ति को लेकर हमारे समस्याओं को रखने के लिए कोई फोरम नहीं बनाया गया है। 2014 में उच्च स्तरीय कमिटि की अनुशंसा के दस वर्ष बाद भी उसे आज तक लागू नहीं किया जा सका है। समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों ने नियमानुसार अपनी माँगों को सरकार के समक्ष चरणबद्ध तरीके से रखा है। परंतु सरकार के नकारात्मक रवैये के कारण समाहरणालय के कर्मी हड़ताल पर गए हैं।
अपनी माँगो को लेकर संवैधानिक तरीके से हड़ताल करना उनकी विवशता है। सरकार को अपने अधीनस्थ सरकारी सेवकों के भविष्य की चिंता नहीं है। इस हड़ताल पर जाने के लिए सरकार ने हमें बाध्य किया है। जिससे आम लोगों का विभिन्न कार्यालयों में काम पूरी तरह बाधित हो गया है। हड़ताल के परिणामस्वरूप लोगों को जाति, निवासी, आय प्रमाण पत्र, न्यायालय कार्य विधि-व्यवस्था जैसे सरकारी कार्य के लिए प्रखण्ड अंचल से लेकर जिला मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है और परेशान एवं निराश हो रहे है। इसके लिए सरकार को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।
मौके पर कई कर्मचारी नेताओं ने पुराने समाहरणालय भवन के सामने स्थित धरना स्थल पर अपने अपने विचार व्यक्त किए और आह्वान किया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है, वे चट्टानी एकता के साथ हड़ताल पर डटे रहेगें।
धरना स्थल पर सर्वश्री, कैरोलिना मुर्मू, बाबुराम टुडू, अजीत बास्की, प्रमीता सोरेन, आंनद कुमार हांसदा, अरूण कुमार शर्मा, ब्रजेश कुमार, जया भारती, पुतुल शर्मा, गणेश्वर देहरी, विश्वजीत दत्ता, चून्न हेम्ब्रम, मंयक भारद्वाज, संदीप कुमार, दीपक बास्की, संतोष देहरी, विकास कुमार, ईषा कुमारी गुप्ता, अजित कुमार आदि उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


