नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में छह देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों से उनके परिचय-पत्र स्वीकार किए। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति ने मोजाम्बिक के उच्चायुक्त अरमांडो पेड्रो मुइआने जूनियर, निकारागुआ की राजदूत नदेस्का इमारा कथबर्ट कार्लसन, सूरीनाम की राजदूत हनीशा जयराम, गैबोनीज के उच्चायुक्त ऑरेलियन-मार्सेल मिंट्सा न्गुएमा, मंगोलिया के राजदूत डॉ. उल्जीत लुव्सानजाव तथा बहामास के उच्चायुक्त पीटर निकोलस साइमोनेट से उनके परिचय-पत्र स्वीकार किए।
प्ररिचय-पत्र प्रस्तुत करने की यह औपचारिक प्रक्रिया भारत और संबंधित देशों के बीच राजनयिक संबंधों को आगे बढ़ाने तथा नवनियुक्त राजनयिकों को भारत में आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभालने की मान्यता प्रदान करती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


