संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला तिलकधारी कुआं के समीप बुधवार की देर शाम अज्ञात लोगों ने एक युवक को गोली मारकर मौके से फरार हो गया. घायलावस्था में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया.मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक तिलकधारी कुआं निवासी सुनील कुमार का 24 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. बताया जा रहा है कि गोली युवक के बाएं सीने में लगी है. वारदात की सूचना मिलते ही नगर थाना इंस्पेक्टर अमित गुप्ता ने दलबल के साथ घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


