लंदन । इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा है कि भारतीय टीम के खिलाफ पहले टी20 मैच में अगर वैभव सूर्यवंशी उतरते हैं तो उनसे मुकाबले के लिए हमारी टीम तैयार हैं। ब्रूक के अनुसार उन लोगों ने वैभव से निपटने की रणनीति बना ली है। अभी ये तय नहीं है कि भारतीय टीम वैभव को पहले टेस्ट में उतारती है या नहीं।
वहीं मेजबान टीम के कप्तान ने साफ कर दिया है कि इंग्लैंड दोनों ही हालातों के लिए तैयार है। ब्रूक ने कहा, हमन पर प्रकार से तैयारी की है। जिससे इस बल्लेबाज पर अंकुश लगाया जा सके।
दूसरी ओर अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे वैभव ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है जिससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। इससे पहले कोलंबो में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच हुई एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में इस बल्लेबाज ने केवल 29 गेंदों में ही 94 रन बना दिये थे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा। वह लीग में सबसे ज्यादा रन बनने में सफल रहे। अब देखना होगा कि पहले टी20 में उन्हें अवसर मिलता है या नहीं। वहीं अगर वह मैदान पर उतरते हैं, तो इंग्लैंड की टीम एक तय रणनीति के साथ उन्हें शुरुआत में ही आउट करने के प्रयास करेगी। वहीं वैभव को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बल्लेबाजी का आंकलन करने का अवसर मिलेगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


