नई दिल्ली । इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। श्रावण पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9:08 बजे शुरू होकर 28 अगस्त को सुबह 9:48 बजे समाप्त होगी। इसी वजह से राखी बांधने के शुभ मुहूर्त को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सवाल यह है कि अगर किसी कारण से सुबह 9:48 बजे तक भाई-बहन एक-दूसरे के घर नहीं पहुंच पाते हैं, तो क्या इसके बाद राखी नहीं बांधी जा सकती?
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार राखी बांधने का प्रमुख मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा। इस तरह भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए 3 घंटे 51 मिनट का समय मिलेगा। यह समय सूर्योदय से लेकर श्रावण पूर्णिमा तिथि की समाप्ति तक की गणना के आधार पर है। रक्षाबंधन पर कई परिवारों में भाई-बहन अलग-अलग शहरों में रहते हैं। ऐसे में यात्रा के कारण सुबह 9:48 बजे तक एक-दूसरे के पास पहुंचना हमेशा संभव नहीं होता। ज्योतिषाचार्या के मुताबिक, ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। श्रावण पूर्णिमा के दिन पूरे दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकता है। सुबह 9:48 बजे के बाद राखी बांधने वाले लोग राहुकाल और यमगंड के समय को छोड़कर अन्य समय में यह रस्म कर सकते हैं। 28 अगस्त को राहुकाल सुबह 10:46 बजे से दोपहर
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


