दुमका। जामा थाना क्षेत्र के बीचकोड़ा गांव में झोलाछाप डाक्टर से इलाज कराने के दौरान एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने झोलाछाप डाक्टर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। मारपीट के बाद स्थानीय लोगों ने जामा थाना की पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच कर डॉक्टर को हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजेएमसीएच दुमका भेज दिया। परिजनों का कहना है कि जियालाल सोरेन की दो दिन पहले तबियत खराब हो गई थी। परिजनों ने बगल गांव के एक झोलाछाप डाक्टर को बुलाया। डाक्टर शुक्रवार की शाम में आए और स्लाईन चढ़ाने लगे। स्लाईन चढ़ाने के बाद ही उसकी तबियत और बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने के बाद कुछ ही देर में युवक की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवक को दो बेटी और दो पुत्र है। उसके पिता चौकीदार थे, पर पिता की मौत के बाद न ही उसे और न ही उसके अन्य भाईयों को चौकीदार की नौकरी मिली। गरीबी के कारण जियालाल दौड़ भाग में नहीं कर पाया। वह दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार वालों का भरण-पोषण किया करता था। वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। इधर, पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


