प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवारों में किसी ने नही पहना था हेलमेट
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बोरियो-बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग के चतरा धोगड़ा क्रेशर समीप शनिवार को बाइक दुर्घटना में दो लोगो कि मौत हो गई एवं दो लोग घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार उधवा निवासी झारखंड पुलिस कॉन्स्टेबल 35 वर्षीय हृदय कुमार सरकार अपने बुलेट बाइक से गोड्डा से अपने घर उधवा जा रहे थे. वहीं विपरीत दिशा से तीनपहाड़ वृंदावन निवासी सनाउल अंसारी, साहिल अंसारी और मिराज अंसारी तीनो एक ही बाइक में सवार होकर बोरियो कि ओर आ रहा था. इसी दौरान चतरा धगोड़ा समीप दोनों की बाइक की आमने सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई. जिससे उधवा निवासी हृदय कुमार सरकार एवं 25 वर्षीय मिराज अंसारी कि घटनास्थसल पर ही दर्दनाक मौत हो गई एवं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायल सनाउल अंसारी एवं शाहिल अंसारी को राहगीरों एवं ग्रामीणों के मदद से ईलाज के लिए बोरियो सामुदायिक केंद्र लाया गया. जहां डॉ विवेक भारती एवं रोहित कुमार गौंड के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वही घटना की सूचना बोरियो पुलिस को मिलते ही एएसआई धमेंद्र नाथ साह, प्रभा शंकर दुबे दल बल के साथ घटनास्थसल एवं अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया एवं छानबीन में जुट गई है.उधवा निवासी मृतक हृदय कुमार सरकार झारखंड पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल थे. जो वर्तमान में गोड्डा न्यायालय में पदस्थापित थे. हृदय कुमार सरकार अपने घर उधवा जा रहे थे.
हेलमेट पहनने से जिंदा रहता हृदय कुमार सरकार
प्रत्यदर्शियों ने बताया दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नही पहना था. हृदय कुमार सरकार के पास हेलमेट था लेकिन पहनने के बजाय इसे लेग गार्ड में टांग दिया था.


