संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-साहिबगंज नगर में इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक से नगर को लोग भयभीत है.आवारा व पागल कुत्ता ने शनिवार को बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष पर हमला कर 32 से अधिक लोगो को जख्मी कर दिया.पिड़ित लोग इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे.जहां चिकित्सक ने सभी का इलाज किया एलं कर्मचारी जितेन्द्र आजाद ने सभी को एंटी रेविज की सूई दिया. पिड़ित लोगो ने बताया कि आवारा व पागल कुत्ता शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूमकर लोगों काट कर जख्मी कर रहा है. सड़क पर चलते समय व वाहन चलाते समय कुत्ता लोगो पर हमला कर रहा है.कुत्ते के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है.वही जन औषधि केंद्र में एंटी रेविज वैक्सीन लेने के लिए लोगों भीड़ उमड़ी रही.
स्थिति यह रही कि वैक्सीन लगाने के लिए अस्पताल में केवल एक ही कर्मी मौजूद था. जिसे भीड़ संभालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा.स्थानीय लोगों ने नगर परिषद एवं जिला प्रशासन से आवारा और पागल कुत्तों पर तत्काल नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी बड़ी घटना हो सकती है. घायल में पुरानी साहिबगंज निवासी अनुप्रिया, बड़ी कोदरजन्ना निवासी अनुज महालदार, कोदरजन्ना निवासी प्रयाग ठाकुर, डिहारी निवासी शुभम कुमार,
कॉलेज रोड निवासी अलाउद्दीन अंसारी,जिरवाबाड़ी निवासी शांति देवी, शोभनपुर भट्टा निवासी अमित कुमार, महादेवगंज निवासी वीरू कुमार यादव,शोभनपुर भट्टा निवासी वैष्णवी कुमारी सहित कई लोगों को शामिल थे.


