पाकुड़। नगर थाना पुलिस ने हाटपाड़ा स्थित नित्य काली मेडिकल हॉल से एसी के आउटडोर यूनिट स्टैंड की चोरी मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 20 मई 2026 की रात हाटपाड़ा स्थित नित्य काली मेडिकल हॉल के बाहर लगे एसी के आउटडोर यूनिट स्टैंड को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। इस संबंध में आनंद मंडल के आवेदन पर पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या 119/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहमान शेख (पिता- हुसैन शेख) एवं मुहर्रम शेख (पिता- बेलाल शेख), दोनों निवासी अंजना के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया एसी आउटडोर यूनिट स्टैंड, एक प्लास, एक पेचकस तथा चोरी के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए हैं।पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने नगर थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके बाद पुलिस ने पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 107/2026 से संबंधित चोरी हुए दो कांसा की थालियां एवं एक गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


