संताल एक्सप्रेस संवाददाता
महेशपुर (पाकुड़ ) । प्रखंड क्षेत्र के हरिसपुर मुश्लिम टोला में बोरिंग करने आये कर्मियों के मनमानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन को रोककर विरोध कर बोरिंग करने की मांग की आक्रोशित ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि लियाकत मियां के जमीन पर बोरिंग करने बोरिंग वाहन आया था ।इस दौरान उक्त जमीन पर बोरिंग करने स्थिति में न होने से वाहन वापस जाने लगा तभी आक्रोशित महिला व पुरुषों की भीड़ जुट गई और वाहन को रोककर दूसरे जगह पर बोरिंग करने की मांग करने लगेl ग्रामीणों ने बताया कि वाहन बिना बोरिंग किये बिना ही वापस जा रहा था। जिसके कारण वाहन को रोका गया और बोरिंग करने की मांग किया गया ।





