नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि छात्रों की समस्याओं का समय पर, पारदर्शी और छात्र हित में समाधान किया जाए। सिस्टम के अंदर या बाहर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होगी।इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सीबीएसई और केंद्र सरकार पर उठाए सवालों पर प्रधान ने कहा- यह पहली बार था जब सीबीएसई ने इतने बड़े स्तर पर यह सिस्टम लागू किया। माना कुछ गड़बडिय़ां सामने आई हैं। मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। इन्हें ठीक किया जाएगा और समाधान निकाला जाएग। गुरुवार को प्रधान ने नई दिल्ली में सीबीएसई मुख्यालय में हुई अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग की। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार, सीबीएसई चेयरपर्सन राहुल सिंह, आईआईटी मद्रास और आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर, शिक्षा मंत्रालय, केंद्रीय विद्यालय संगठन, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और सीबीएसई के सीनियर अधिकारी शामिल हुए। राहुल के सवालों पर प्रधान ने जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि यह पहली बार था जब सीबीएसई ने इतने बड़े स्तर पर यह सिस्टम लागू किया। माना कुछ गड़बडिय़ां सामने आई हैं। मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। इन्हें ठीक किया जाएगा और समाधान निकाला जाएगा।प्रधान ने यह भी कहा है कि लगातार मिल रहीं चुनावी हार के कारण राहुल गांधी निराश हैं। इसलिए टेक्निकल प्रोग्रेस का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने एस आई आरका विरोध किया, इवीएम का विरोध किया और डिजिटल इंडिया का भी विरोध किया। वह भारत की वैज्ञानिक प्रगति के साथ खड़े नजर नहीं आते।शिक्षा मंत्री ने कहा है कि यह राजनीति करने का समय नहीं है। छात्रों पर मानसिक दबाव और नहीं बढऩा चाहिए और सभी पक्षों से अपील की कि कोई भी बयान या व्यवहार छात्रों के तनाव को और न बढ़ाए।


