संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। पुलिस पब्लिक के साथ मधुर संबंध एवं अच्छे वातावरण बनाने के लिए पाकुड़ जिले में जन शिकायत समाधान केंद्र 10 सितंबर से पाकुड़, लिटीपाड़ा और महेशपुर में एक साथ प्रारंभ होगी। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आगामी 10 सितंबर को पाकुड़ के हारिनडांगा उच्च विद्यालय के प्रांगण में नगर , मुफस्सिल थाना और माल पहाड़ी ओपी इलाके के लोग पूर्वाह्न 11:00 बजे से आकर अपनी शिकायत या समस्या बता सकते हैं।
महेशपुर ब्लॉक के सीलमपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित जन शिकायत समाधान केंद्र में अमरापारा, महेशपुर, पाकुड़िया, रद्दीपुर ओपी इलाके के लोग अपनी बात रख सकते हैं। साथ ही लिटीपाड़ा के पंचायत भवन में लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर, सिमलोंग ओपी इलाके के लोग 10 सितंबर को अपनी समस्या लिखित रूप में कर सकते हैं। बजापते आपको आवेदन प्राप्ति की पुष्टि पर्ची भी दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस से जुड़ी मामले या उस स्तर की शिकायत त्वरित की जाएगी। जमीन विवाद विकास योजना , राशन योजना से जुड़ी शिकायत आती है तो संबंधित विभाग को उनके पास कार्रवाई के लिए भेजकर समाधान किस दिशा में प्रयास किया जाएगा।एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से जिले के लिए वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया जाएगा।जिलों में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन व मॉनिटरिंग करने में सहयोग करेंगे।
उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध किया कि
इस कार्यक्रम की प्रचार प्रसार अपने स्तर से भी करें ताकि आम आदमी इसका लाभ उठा सके। उन्होंने आगे जानकारी दी कि यह कार्यक्रम आने वाले दिनों में अनुमंडल स्तर पर प्रखंड स्तर पर और पंचायत स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि यदि दूधराज के लोगों को आने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हो तो वह अपनी शिकायत व्हाट्सएप, ट्विटर या ईमेल के माध्यम से भी कर सकते हैं।





