कुंडहित (जामताड़ा)। नाला विधानसभा क्षेत्र में किसानों को सिंचाई सुविधा दुरुस्त करने के लिए मैने विभिन्न एजेंसी के माध्यम से तालाब, चेकडेैंम, डीप बोरिंग आदि का निर्माण किया है। आने वाले समय में किसान एक ही जमीन पर दो फसली लाभ ले सकते है। इससे किसानों की आय समृद्वी की बृद्वि होगी। उक्त वाते नाला विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो शुक्रवार की शाम कुंडहित प्रखंड के आमलादही पंचायत अन्तर्गत कालिकापुर जोड़ि़या में आशा स्वंय सहयता द्वारा बनाए गये चेकडैम की उद्वाघन के मौके पर उपस्थित किसानों को जानकारी दी। उन्होनें कहा हमारे गांव के दृष्टिकोन में सिंचाई सुबिधा नही होने के कारण किसान खेती से मुंह मोड़ रहा है। लेकिन वर्तमान हेमंत सरकार द्वारा गांव में सिंचाई सुबिधा दुरुस्त करने के लिए विभिन्न एजेंसी के माध्यम से तालाब, चेकडैंम, कुआ, डीपबोरिंग आदि का निर्माण कर सिंचाई rको दुरुस्त करने की काम किया। उन्होंने आशा स्वंय सहयाता समुह द्वारा इस घने जंगल में आदिवासी से जुड़े किसानों को खेतो तक पानी पहॅूचाने हेतु मात्र 4 लाख 75 हजार केी लागत से 30 लाभुको के 32 एकड़ जमीन का सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त किया। चेकडैम के पानी से खरीफ तथा रबी फसल की खेती हो पायेगा। उन्होनं कहा की इस क्षेत्र में किसानों द्वारा उत्पादित फसल बाजार तक नही ले जा पाते है। मैने किसानों का दुःख दर्द को देखते हुए नाला प्रखंड के शालुका में 5000 हजार मैट्रिक टल क्षमता वाले कोलस्टोरेज का निार्मण किया गया। अब इस क्षेत्र के किसानों के उत्पादित फसल बर्बाद नही होगा। किसान अपना फसल कोलस्टोरेज में रखकर अच्छा खासा फसल का दाम प्राप्त करेगे। वही कहा मैंने भेलुआ में एक अरब की लागत से पाउर ग्रीड का निर्माण किया गया। अब नाला विघानसभा क्षेत्र के किसानों को 24 घंटा बिजली मिलेगां
उन्होंने कहा आगामी 12 सितम्बर को कुंडहित प्रखंड के घेनुकडीह मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एंव उनका पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन की आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री हंेमंत सोरेन ने अब 21 वर्ष को हटा कर 18 से 49 तक हर मॉ, बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपया देने का एलान किया। मौके पर प्रखंड सचिव मनोंरजन सिंह, शरम मंडल, बीपीओ गोबिन्द्र घोष, आशा स्वंय सहयता के अधिकारी एंव कर्मियो के अलावे काफी संख्या में ग्रामीणों उपस्थित थे।





