पालिकेली । भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अभी श्रीलंका में टी20 सीरीज खेल रहे हैं। पिछले दिनों उनका पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ तलाक हो गया था। इसके बाद नताशा बेटे अगस्त्या को लेकर वापस सर्बिया चली गयी थी। इससे हार्दिक निराश हैं। उनकी ये निराशा बेटे के जन्मदिन पर उमड़ आई। 30 जुलाई मंगलवार को बेटे अगस्त्या के जन्मदिन पर उन्होंने एक खास पोस्ट भी साझा की है। इस अवसर पर बेटे से दूर रहे रहे हार्दिक भावुक हो गये।
उन्होंने अगस्त्या के साथ एक वीडियो साझा करते हुए उसे इस खास दिन पर बधाई दी।
हार्दिक ने बेटे के जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिये अपने संदेश में लिखा, तुम मुझे हर एक दिन आगे बढ़ने की हिम्मत देते हो, मेरे हर एक अच्छे और बुरे चीज के साथी तुमको जन्मदिन की बहुत सारी बधाई। मेरा दिल, मेरे अगस्त्या, मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं ये शब्दों में बताना मुश्किल है। हार्दिक ने सर्बिया की मॉडल नताशा से कोरोना महामारी के दौरान शादी की थी पर चार साल बाद ही उनका ये रिश्ता टूट गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


