मुंबई । हेमा समिति की रिपोर्ट को आए लगभग एक महीना हो चुका है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक्ट्रेसेज लगातार सामने आ रही हैं और फिल्ममेकर्स पर यौन शोषण और दुर्व्यवहार के आरोप लगा रही हैं। अब 90 की दशक की टॉप केरला अभिनेत्री ने तमिल डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर ने उन्हें सेक्स स्लेव के रूप में तैयार किया! उन्होंने बताया कि डायरेक्टर ने उनका मानसिक, शारीरिक और यौन शोषण किया। उन्होंने बताया की जब वह 18 साल की थी, तब पहली बार उनका यौन शोषण किया गया। कलाकार ने कहा कि वह तमिल फिल्म की शूटिंग कर रही थी, तब वह 18 साल की थी। इसी दौरान उनका यौन शोषण हुआ। कलाकार ने कहा कि एक दिन, जब उनकी पत्नी आसपास नहीं थी, इस आदमी ने मुझे अपनी बेटी कहते हुए मुझे चूमा। एक-एक कदम पर, इस आदमी (डायरेक्टर) ने मेरे शरीर का पूरी तरह से अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल किया। मैं समझ नहीं पा रही थी कि क्या करना है। किसी समय, उसने मेरे साथ जबरदस्ती की। उसने मेरा बलात्कार किया। इस दौरान भी बेटी ही कहता था। यह सब करीब एक साल तक चलता रहा। मैं कॉलेज में थी। उसने मेरे दिमाग के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर ने अपनी पत्नी के सामने ही रोल देने के लिए कॉन्टैक्ट किया था. वह अक्सर बेटी करके बात करते थे। महिला कलाकार ने एक इंटरव्यू पर एक स्टार सेलिब्रिटी से बातचीत के दौरान इस आपबीती का खुलासा किया। उसने कहा कि डायरेक्ट ने कहा था कि वह उनके साथ एक बेबी चाहता है। उन्होंने कहा कि मैं फर्स्ट ईयर में थी… मैं बहुत ही पिछड़े बैकग्राउंड से आई थी, और मेरे पेरेंट्स को फिल्मों के बारे में कुछ भी नहीं पता था। तमिल फिल्म में एक्टिंग करने का मौका कॉलेज थिएटर के जरिए मिला। मैं एक्ट्रेस रेवती से इंस्पायर थी, जो उस समय मेरे घर के पास रहती थीं। इसलिए, मैं डायरेक्टर और उनकी पत्नी के साथ स्क्रीन टेस्ट के लिए गई। केरल सरकार ने जो एक्टर्स, डायरेक्टर्स और प्रोड्यसूर्स के खिलाफ दर्ज यौन शोषण की शिकायतों की जांच करने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई है, उसे आरोपी का नाम बताएगी।


