गोड्डा । नगर थाना क्षेत्र के कुरमन गांव के पास सोमवार रात रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। यह घटना 28/15 पोल नंबर के समीप हुई।
मृतक की पहचान कुरमन निवासी दिलीप रजक (पिता स्वर्गीय महादेव रजक) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शव इतनी बुरी तरह क्षत-विक्षत था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। नगर थाना को सूचित किया गया, जिसके बाद थाना प्रभारी दिनेश महली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।
मृतक दिलीप रजक अपने पीछे पत्नी, पांच बच्चे (दो लड़कियां और तीन लड़के) और मां को छोड़ गए हैं। मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी भी घरों में चौका-बर्तन का काम करती थी। घटना के बाद परिवार अपने भरण-पोषण को लेकर चिंतित है और जिला प्रशासन से सरकारी सहायता की मांग कर रहे है।
नगर थाना प्रभारी दिनेश महली ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक इस मामले में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


