नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच को 6.3 ओवर ही जीत लिया। आरबीसी ने 75 रनों का लक्ष्य 81 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया पर वह मुंबई इंडियंस का रिकार्ड नहीं तोड़ पायी। मुंबई इंडियंस पहली टीम है जिसने सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते हुए मैच जीता था। साल 2008 में मुंबई ने अपने घरेलू मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 68 रनों का लक्ष्य जब हासिल किया तब 87 गेंद बची हुई थी। उसी के बाद से ही यह रिकॉर्ड बना हुआ है।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा गेंदें बाकी जीत हासिल वाली टीमों की सूची में, मुंबई इंडियंस 87 गेंदों के साथ ही नंबर एक पर है। वहीं 81 गेंद रहते जीत हासिल करने के बाद आरसीबी दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं इस सूची में तीसरी टीम कोच्चि टस्कर्स केरला है, जिसने साल 2011 में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को 76 गेंद शेष रहते हराया था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


