…देखते ही देखते दर्जनों दुकान जलकर हुआ राख
कड़ी मेहनत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी में अचानक अहले सुबह 3:40 बजे लगी भीषण आगलगी की घटना में सब्जी मंडी के दर्जनों दुकान आग में जल कर राख हो गया.हालांकि लोगो ने आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन प्रयास असफल रहा.स्थानीय लोगो के अनुसार तीनपहाड़ सब्जी मंडी में सोमवार की सुबह 3:40 बजे अचानक भीषण आग लग गया.और देखते देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया. आगलगी की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगो ने आग पर पानी डालकर आग को बुझाने का हर संभव प्रयास किया. लेकिन आग इतनी विकराल रूप धारण कर लिया था कि लोगो का प्रयास असफल रहा.मामले की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पाण्डेय
सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर तुरंत मामले की सूचना अग्नि शमन विभाग को दी.सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों एक दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर आग को बुझाने में जुट गये. लेकिन आग का दायरा को देखते हुए दूसरा दमकल को भी बुलवाया गया.तब जाकर दोनों दमकल से दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया. लेकिन लगी आग की घटना में एक दर्जन दुकान आग में जल कर राख हो गया.जिससे दुकानदारों को लाखो रूपया का नुकसान हुआ है.वही पीडित दुकानदारों के बीच रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है.दुकानदारों ने बताया कि सब्जी मंडी में आग कैसे लगी इस बात की जानकारी नही मिल पा रही है.तीनपहाड़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


