8 थानों में बदले प्रभारी, एसपी सौरभ के निर्देश पर तत्काल योगदान का आदेश
देवघर । जिले में पुलिस व्यवस्था को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। एसपी सौरभ के निर्देश पर जारी आदेश के तहत कुल 17 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए विभिन्न थानों एवं शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के अनुसार पुअनि सालों हेम्ब्रम को पालोजोरी थाना प्रभारी से मोहनपुर थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुअनि प्रशांत कुमार को विधि शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से देवीपुर थाना प्रभारी के रूप में भेजा गया है। पुअनि संदीप कुमार को जिला नियंत्रण कक्ष से सारवां थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि पुअनि विपिन कुमार को अपराध नियंत्रण विंग से चित्रा थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह पुअनि मनोरंजन महतो अनुसंधान विंग से देवघर से बुढ़ई थाना प्रभारी, पुअनि मोतीलाल देवगम को कुंडा थाना से पथरड्डा
ओपी प्रभारी, पुअनि संजय कुमार को यातायात थाना प्रभारी से पालोजोरी थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। पुअनि दिलीप मुंडा को नगर थाना से यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा पुअनि संदीप कृष्णा को देवीपुर थाना प्रभारी से तकनीकी कोषांग में भेजा गया है, जबकि पुअनि कौशल कुमार सिंह को सारवां थाना प्रभारी से जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी बनाया गया है। पुअनि विकास पासवान को चित्रा थाना प्रभारी से नगर थाना भेजा है। वहीं पुअनि रूपेश कुमार महतो को बुढ़ई थाना प्रभारी से नगर थाना देवघर, पुअनि सामु बान्डो ओ०पी० प्रभारी, पथरड्डा ओपी से कुंडा थाना, पुअनि प्रियरंजन कुमार को मोहनपुर थाना प्रभारी से बाबा मंदिर थाना तथा पुअनि पुअनि प्रफुल्य मांझी को विधि शाखा से विधि शाखा प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। पुअनि फैयाज अहमद खां को नगर थाना देवघर से पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी पदाधिकारी अविलंब अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करेंगे।


