दुमका: शहर के दुधानी टॉवर चौक स्थित एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कमरे के भीतर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गोड्डा जिले के बोआरिजोर निवासी सादिक हुसैन अंसारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
होटल के उसी कमरे में मौजूद महिला राधिका राय को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दोनों शादीशुदा थे और आपसी संबंधों के चलते दुमका आकर इस होटल में ठहरे थे। महिला का दावा है कि सादिक खाना खाकर कमरे में लौटा और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया। महिला ने शुरुआत में इसे सामान्य समझकर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब काफी देर तक शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तो उसने शोर मचाया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की असली वजह साफ हो सके।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


