संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को चैत नवरात्र के सातवें दिन यानि दुर्गा सप्तमी के दिन चैती दुर्गा पूजा समिति के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अहले सुबह मां दुर्गा का पट आम भक्तजनों के लिए खोल दिया गया.मां दुर्गा का पट खुलते ही मां दुर्गा की प्रतिमा दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर व पूजा पंडाल में उमड़ पड़ी.
मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चैती दुर्गा पूजा की धूम है.नगर के बड़ी चैती दुर्गा पूजा समिति भारतीय कला मंदिर सकरूगड़, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रसुलपुर दहला, चौक बाजार दुर्गा पूजा समिति व पंचगड़ तुरी टोला दुर्गा पूजा समिति के द्वारा सप्तमी के अवसर पर मां दुर्गा के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मां के पट आम भक्तजनों के लिए खोल दिया गया.इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.वही अहले सुबह से ही दुर्गा मंदिर व पूजा पंडाल में मां दुर्गा की भक्ति गीत बजने लगा था.
जिससे साहिबगंज नगर का पुरा माहौल भक्तिमय हो गया है.वही बड़ी चैती दुर्गा चैती मंदिर के भक्तजनों ने बुधवार की सुबह कलश लेकर बिजली घाट के मुक्तेश्वर धाम सीढ़ी घाट पहुंचे.जहां उत्तर वाहिनी गंगा से जल भरकर विभिन्न मार्गो का भ्रमण कर मंदिर पहुंचकर कलश को मंदिर में रखा.साथ ही केला का थम को गंगा स्नान कर कंधे में रखकर मंदिर में लाकर रखा.पुरोहित प्रमोद पांडे ने बताया कि केला के थम में नौ देवी का वास होता है. आज का दिन सप्तमी पूजा को लेकर नौ देवियों का नौ कलश में गंगा जल भरकर नौ देवियों का नाम से स्थापित किया जाता है. पहला दिन का कलश मां दुर्गा का होता है. मौके पर विनोद कुमार, सन्नी कुमार तांती ,राघव झा, प्रेम कुमार, रजनीश कुमार मोदी, अभिजीत राज सिंह,ओम जायसवाल मौजूद थे.


