बेंगलुरु । मौजूदा चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कहा है कि गत वर्ष चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना में जान गंवाने वाले दर्शकों की याद में स्टेडियम की 11 कुर्सियों को हमेशा के लिए खाली रखा जाएगा। इससे इन लोगों के प्रति सम्मान प्रकट किया जाएगा। गत वर्ष आईपीएल में आरसीबी की जीत के बाद उसे जश्न के दौरान 11 लोगों की मौत हो गयी थी। आरसीबी ने सीट खाली रखन को फैसला राज्य क्रिकेट संघ के साथ बैठक के बाद लिया है। इस फैसले के तहत स्टेडियम के एक प्रमुख स्टैंड की 11 सीटों को अब खाली रखा जाएगा। आईपीएल ही नहीं घरेलू टू्र्नामेंट और अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी ये नियम लागू रहेगा।
आरसीबी इस सत्र में अपना शुरुआती मैच 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच से पहले भगदड़ में मारे गए सभी 11 प्रशंसकों की याद में स्टेडियम के मुख्य द्वार पर एक स्मारक पट्टिका बनाई गई है। मैच शुरू होने से पहले उन 11 प्रशंसकों के नाम भी स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे। अभ्यास सत्र के दौरान आरसीबी के सभी खिलाड़ी 11 नंबर की जर्सी पहनकर इन दिवंगत प्रशंसकों के प्रति संवेदना जताएंगे। इन प्रशंसकों की आत्मा की शांति के लिए पूरे स्टेडियम में 1 मिनट का मौन भी रखा जाएगा।पिछले साल हुई भगदड़ को देखते हुए आरसीबी ने स्टेडियम और आसपास की भीड़ को संभालने के लिए इस बार कई इंतजाम भी किये हैं जिससे किसी भी भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


