दुमका । दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और गहमागहमी के बीच नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। बासुकीनाथ नगर पंचायत के सभी 12 वार्डों के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए, जिसमें मतदाताओं ने नए चेहरों के साथ-साथ अनुभवी प्रत्याशियों पर भी भरोसा जताया।
मतगणना केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 1 से केशव कुमार ने 328 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वार्ड संख्या 2 में रोहित कुमार राउत 156 मतों के साथ विजयी रहे। वार्ड संख्या 3 से निकेश कुमार ने 392 मत हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की, जबकि वार्ड संख्या 4 में मनोज राव 270 मतों के साथ सफल रहे।
वार्ड संख्या 5 से बेबी देवी ने 339 मत प्राप्त कर जीत सुनिश्चित की। वहीं वार्ड संख्या 6 में पांचु दास ने सर्वाधिक 429 मत हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में वार्ड संख्या 7 से पिंकी देवी 341 मतों के साथ विजयी घोषित की गईं। वार्ड संख्या 8 से श्वेता मिश्र ने 322 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वार्ड संख्या 9 में बहामुनी टुडू को 135 मत मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। वार्ड संख्या 10 से मनीषा पांडा 266 मतों के साथ सफल रहीं।
वार्ड संख्या 11 में अनिल मंडल 254 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए, जबकि वार्ड संख्या 12 से सुशील कुमार बास्की ने 221 मतों के साथ जीत हासिल की।
परिणामों की घोषणा के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। विजयी प्रत्याशियों ने अपनी जीत का श्रेय जनता के विश्वास को देते हुए क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहने की बात कही। प्रशासन द्वारा सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र सौंपने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


