दुमका। नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत दुमका जिले के शहरी क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया पूरे उत्साह के साथ जारी है। दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने में काफी रुचि दिखाई है।
जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दुमका नगर परिषद (वर्ग ‘ख’) में अपराह्न 3 बजे तक 44.90% मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, बासुकीनाथ नगर पंचायत में मतदाताओं का जोश और अधिक नजर आ रहा है, जहाँ इसी समय तक 62.45% वोट डाले जा चुके हैं।
प्रशासन द्वारा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर पुरुषों के साथ-साथ महिला और युवा मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


