नई दिल्ली । सैमसंग कंपनी जल्द ही अपना नया 5जी फोन सैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी लांच करेगी। यह डिवाइस आईएमईआई डेटाबेस में दिखाई देने के बाद साफ हो गया है कि फोन का लॉन्च नजदीक है। जानकारी के मुताबिक, फोन के ग्लोबल और यूएस वेरिएंट क्रमशः मॉडल नंबर एसएम-ए276बी/डीएस और एसएम-ए276यू के साथ लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग में फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह मौजूदा सैमसंग गैलेक्सी ए26 5जी का सक्सेसर होगा। गैलेक्सी ए26 5जी के फीचर्स को देखें तो नए मॉडल से भी दमदार अपग्रेड की उम्मीद की जा रही है। ए 26 में 6.7 इंच का एफएचडी प्लस इनफीनिटी यू सुपर अमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120एचझेड रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज तक के विकल्प में आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एक्सीनोस 1380 चिपसेट और माली-जी68 एमपी5 जीपीयू दिया गया है। यह एंड्राएड 15 आधारित वन यूआई 7 पर चलता है और सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
इसके अलावा फोन आईपी67 रेटिंग, 5जी एसए/एनएसए सपोर्ट, ब्ल्यूटूथ 5.3, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है। गैलेक्स ए27 5जी में भी इसी तरह के फीचर्स के साथ कुछ अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। अब सभी की नजरें सैमसंग की आधिकारिक लॉन्च घोषणा पर टिकी हैं।कैमरा सेटअप में 50एमपी का ओआईएस मेन कैमरा, 8एमपी अल्ट्रा-वाइड और 2एमपी मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए 13एमपी फ्रंट कैमरा मौजूद है। डिवाइस में 5000एमएएच बैटरी के साथ 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।






