अहमदाबाद । भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खराब दौर समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। अभिषेक टी20 विश्वकप में अपने तीसरे मैच में भी खाता नहीं खो पाये। इससे प्रशंसक उनपर भड़क गये हैं। प्रशंसकों का कहना है कि संजू सैमसन के भी उनसे अधिक रन हैं। सैमसन को अपनी खराब फार्म के कारण ही अभिषेक की वापसी के बाद बाहर किया किया गया है पर जिस प्रकार से अभिषेक रन बनाने में विफल हुए हैं। उससे ये बदलाव कारगर साबित नहीं हुआ है। प्रशंसकों को उम्मीद थी कि अभिषेक आक्रामक अंदाज में खेलेंगे पर जब तीसरे मुकाबले में भी ऐसा नहीं हुआ तो उनके सब्र का बांध टूट गया। जिस तूफानी बल्लेबाजी की उम्मीद प्रशंसकों को थी। वह अब भी नहीं दिखी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अभिषेक की जमकर खिंचाई हुई। प्रशंसकों ने तंज कसा कि इससे तो अधिक रन सैमसन के हैं। वहीं कुछ प्रशंसकों का मानना है कि सुपर-8 के लिए सैमसन को टीम में शामिल किया जाना चाहिये। सैमसन को अभिषेक के बीमार होने के कारण एक मैच में अवसर मिला था। उस मुकाबले में सैमसन ने 22 रन बनाए थे।
अभिषेक का यह पहला ही टी20 विव कप है और उनसे इस तरह के प्रदर्शन की प्रशंसकों को उम्मीद नहीं थी। वह पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ विफल रहे। वहीं बीमार होने के कारण नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल पाए। पाकिस्तान के खिलाफ उनसे बड़े स्कोर की उम्मीथ थी पर वह असफल रहे। नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भी उनका खाता नहीं हुआ। अब अगर वह सुपर-8 में रन नहीं बनाते तो टीम में उनकी जगह खतरे में आ जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


