लाहौर । पाकिस्तान क्रिकेट टीम नामीबिया के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच में अपने अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और मुख्य तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी के बिना ही उतर सकती है। बाबर और शाहीन का प्रदर्शन भारतीय टीम के खिलाफ बेहद खराब रहा था। इस कारण इन दोनो का बाहर होता तय है। भारतीय टीम के खिलाफ लीग मुकाबले में मिली करारी हार के बाद से ही पाक क्रिकेट में हड़कंप मचा हुआ है और इन दोनो ही प्रमुख खिलाड़ियों को बाहर करने की मांग उठी है पूरे देश में बाबर और शाहीन को लेकर लोग भड़के हुए हैं। इसी कारण का इन दोनो को बाहर किये जाने का फैसला हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारत के हाथों 61 रनों की हार को लेकर टीम मैनेजर नावेद अकरम चीमा से जवाब मांगा है।
नकवी इस मैच के लिए कोलंबो गये थे पर अपनी टीम की हार से पहले ही टूर्नामेंट छोड़कर भाग गये थे। नकवी ने पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी के जरिये से मैनेजर को यह भी बताया कि महत्वपूर्ण मैचों में ऐसा प्रदर्शन स्वीकार नहीं किया जा सकता है। वहीं मुख्य कोच माइक हेसन ने भी ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से बात की और कहा कि वे अपनी पूरी क्षमता नहीं दिखा पाये। उन्होंने कहा, “देर रात मैनेजर से बातचीत के बाद टीम ने तय किया है कि बाबर और शाहीन की जगह नामीबिया के खिलाफ सलमान मिर्जा, नसीम शाह और फखर जमान को शामिल किया जाएगा।”वहीं अगर ये बदलाव फायदेमंद हेते हैं, तो बाबर और शाहीन के आगे खेलने की संभावना समाप्त हो जाएगी। इसका कारण है कि प्रबंधन मध्य क्रम में युवा खिलाड़ियों को लाना चाहता है। पाक को सुपर आठ में पहुंचने के लिए बड़े अंतर के साथ नामीबिया को हराना होगा। ऐसे में ये मैच उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


