-कोट्र में पेश करने के बाद भेजा आरोपी को भेजा जेल
धनबाद । जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने टेल्को के स्क्रैप व्यवसायी हर्षवर्द्धन को गिरफ्तार किया। उन पर 14 करोड़ 85 लाख रुपये के जीएसटी घोटाले का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद हर्षवर्द्धन को विशेष आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। डीजीजीआई ने पहले हर्षवर्द्धन को पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वह अनुपस्थित रहे। इसके बाद टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर जांच प्रक्रिया शुरू की। अधिकारी अब उनके व्यवसाय से जुड़े अन्य लेन-देन और पहले गिरफ्तार आरोपियों से उनके संपर्क की जांच कर रहे हैं। जीएसटी घोटालों में कई स्क्रैप व्यवसायी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इसी क्रम में एक अन्य आरोपी ज्ञानचंद जायसवाल की जमानत रद्द करने की अर्जी जीएसटी के अधिवक्ता ने विशेष आर्थिक अपराध अदालत में दी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


