मुम्बई । इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो विकेट लेने के साथ ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का किसी टेस्ट खेलने वाली टीम के खिलाफ टी20 अंतररष्ट्रीय में सबसे अधिक विकेट का रिकार्ड तोड़ दिया। अब आदिल किसी भी टेस्ट खेलने वाली टीम के खिलाफ टी20 अंतररष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
आदिल ने ग्रुप-सी के मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 17 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके साथ ही आदिल के वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतररष्ट्रीय मैचों में 41 विकेट हो गये हैं। वहीं, रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 टी20 मैचों में 40 विकेट लिए थे। दूसरे विकेट लेने के साथ ही आदिल ने टी20 क्रिकेट में अपने 400 विकेट भी पूरे कर लिए। वह इंग्लैंड की ओर से ये आंकड़ा हासिल करने वाले केवल दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि केवल क्रिस जॉर्डन के नाम थी। आदिल के नाम टी20 क्रिकेट में 358 मैचों में 401 विकेट हैं जबकि जॉर्डन ने 431 टी20 मैच खेलते हुए 446 विकेट लिए थे। आदिल टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उनके नाम 33 विकेट हैं। इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन को पीछे छोड़कर वह इस मामले में नंबर-1 बने हैं। जॉर्डन ने 31 विकेट लिए हैं। वहीं एक ही टीम के खिलाफ टी20 अंतररष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है। राशिद ने आयरलैंड के खिलाफ 21 टी20 मैचों में 46 विकेट लिए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


