संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड़)। हिरणपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को जबरदहा स्थित स्टेडियम में आयोजित खेल में उधवा टीम ने दुमका को आठ विकेट से शिकस्त दी। 20 ओवर की इस टूर्नामेंट में टास्क जीतकर उधवा ने गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करने उतरे दुमका टीम ने 10 विकेट खोकर 143 रन बनाया। वही इसके जवाब में उतरे उधवा की टीम ने दो विकेट खोकर 144 रन बनाकर जीत हासिल किया। वही इस खेल में मैन ऑफ दी मैच खिलाड़ी वंशी को चुना गया। जिन्होंने नो रन देकर चार विकेट हासिल किया। जिन्हें आयोजक कमिटी के जाबिर आलम के द्वारा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। आयोजक कमिटी के अध्यक्ष अमीरुल इस्लाम ने बताया कि इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 2.15 लाख सहित शील्ड व उप विजेता टीम को 1.05 लाख की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर कमिटी के उपाध्यक्ष कयूम अंसारी , सचिव वसीम अंसारी , इस्माइल अंसारी , करीम अंसारी , कबीर अंसारी आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


