●मिकी झा,अमिता रक्षित और विनोद कुमार लाल का चुनाव लड़ना लगभग तय
●पुराने महारथियों के साथ कई नए खिलाड़ी भी मैदान में होंगे
सुमन सिंह
दुमका।नगर निकाय चुनाव की घोषणा की तिथि 27 जनवरी नजदीक आने के साथ ही संभावित प्रत्याशी सामने आने लगे हैं।कुछ संभावित प्रत्याशी स्वयं तो कुछ अपने समर्थकों के माध्यम से जनता के बीच यह मैसेज दे रहे हैं कि वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं कि नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए किस्मत आजमाएंगे।झारखंड गठन के बाद पहली बार दुमका नगर परिषद का अध्यक्ष पद अनारक्षित हुआ है,वरना पिछले तीन चुनाव से यह पद महिला के लिए आरक्षित था।तीन में दो चुनाव में अध्यक्ष पद पर अमिता रक्षित निर्वाचित हुई थीं जबकि 2018 में हुए तीसरे चुनाव में अमिता रक्षित को हरा कर श्वेता झा अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं।
2026 के चुनाव में नगर परिषद चुनाव के पुराने महारथियों के साथ कई नए खिलाड़ी भी मैदान में होंगे।नगर परिषद की सिटिंग अध्यक्ष श्वेता झा खुद चुनाव नहीं भी लड़ती हैं तो उनके पति अजय झा उर्फ मिकी झा का चुनाव मैदान में उतरेंगे। इधर नगर परिषद की दो टर्म अध्यक्ष रह चुकी अमिता रक्षित का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।नगर परिषद की राजनीति के एक और पुराने महारथी रहे सिटिंग उपाध्यक्ष रहे विनोद लाल इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाग्य आजमा सकते हैं।मिक्की झा और विनोद कुमार लाल पिछले चुनावों में भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को तैयार थे पर महिला के लिए पद आरक्षित हो जाने के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से वंचित रह गए थे।2018 में मिकी झा ने अपनी पत्नी श्वेता झा को चुनाव लड़ाया था।श्वेता झा निर्दलीय चुनाव लड़ कर तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी अमिता रक्षित को हरा कर अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं।जबकि विनोद कुमार लाल उपाध्यक्ष का चुनाव निर्दलीय लड़ कर जीत गए थे।2026 के नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए जहां अजय झा उर्फ मिकी झा, अमिता रक्षित और विनोद कुमार लाल का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।2018 के चुनाव में उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके अभिषेक चौरसिया के भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की संभावना है।वहीं नए संभावित प्रत्याशियों में रोज दो-चार नाम सामने आ रहा है।अचानक से शहर में सक्रिय हो गए हर तथाकथित समाजसेवी को नगर परिषद अध्यक्ष पद का संभावित प्रत्याशी माना जा रहा है।


