संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट
के तहत् शनिवार को राजमहल ए बनाम पोखरिया पैंथर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया. पोखरिया पैंथर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.1 ओवर में 128 रन बना कर ऑल आउट हो गई. आदित्य कुमार मंडल ने 25, गौरव ने 11 व अब्राहम ने 15 रन की पारी खेली. राजमहल सीनियर ए के गेंदबाज शहादत शेख ने 3, वसीम ने 2 व तारिक ने 2 विकेट लिए. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजमहल सीनियर ए टीम 21.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना कर 5 विकेट से जीत दर्ज की. संतोष राज ने 28, समर शर्मा ने 12, वसीम अकरम ने नाबाद 43, अमित राज ने 14 रन की पारी खेली. पोखरिया पैंथर्स के गेंदबाज अभिषेक कुमार व अब्राहम शेख ने 2-2 विकेट लिए. राजमहल सीनियर ए के खिलाड़ी मो वसीम को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया. मुख्य अतिथि जगदीश नारसरिया ने वसीम अकरम को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया. मैच में अंपायरिंग श्याम रंजन तिवारी व हयातुल्लाह ने किया.जबकि स्कोरिंग अनाउल्लाह अंसारी ने किया.मौके पर जिला क्रिकेट सचिव अंकुर सिन्हा, टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम सहित अन्य मौजूद थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


