रांची । रांची के रहने वाले आर्यन राय कपूर का रांची जिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ जो बांये हाथ के तेज गेंदबाज़ और दाएं हाथ से बल्लेबाज़ी करते हैं, फि़लहाल ये सरला बिरला स्कूल में 9वीं के छात्र हैं और वे पढ़ाई के साथ सोनेट क्रिकेट क्लब में प्रैक्टिस करते हैं । आर्यन अपने परिवार के साथ रांची चुटिया के रहने वाले हैं
उनका बचपन से ही क्रिकेट के प्रति प्रेम था, वे बचपन से ही क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते थे उनके क्रिकेट के प्रति प्रेम को देखते हुए उनके अभिभावकों ने भी उनका पूरा सहयोग किया जिसके फलस्वरुप उनका रांची जिला क्रिकेट टीम में चयन हो पाया। आर्यन के चयन पर स्कूल, क्लब और शुभचिंतकों ने उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


