हाजीपुर । बिहार में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की कार तेज रफ्तार से से टोल प्लाजा से निकली तो ऑटोमैटिक चालान कट गया। केंद्रीय मंत्री की कार का चालान कटने से परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि आरटीओ की ओर से कहा गया है कि गाड़ियों के दस्तावेज में कोई कमी पाई जाती है या गाड़ी तेज रफ्तार से गुजरती है तो इसका ऑटोमैटिक चालान कट जाएगा। वहीं चिराग पासवान ने कहा है कि जुर्माना भर दिया जाएगा।
बिहार में परिवहन विभाग ने ट्रैफिक नियमों का पालन कराने और जुर्माने के लिए ऑटोमेटिक ई-डिटेक्शन सिस्टम शुरू किया है जिसमें ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों का ऑटोमेटिक चालान कट जाता है और 18 अगस्त से इस नए ई-चालान सिस्टम की शुरुआत हो गई है। इस नई व्यवस्था में बिहार के कई नेशनल हाईवे पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं, जो यहां से गुजरने वाली गाड़ियों के नंबर प्लेट की तस्वीर लेकर गाड़ी की फिटनेस, पोल्युशन और इंश्योरेंस के फेल होने या तेज रफ्तार पकड़े जाने पर सीधे गाडी मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर चालान भेज देते हैं।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि ई-डिटेक्शन सिस्टम है। इसे टोल प्लाजा पर लगाया गया है। इसमें ऑटोमेटिक चालान कटता है। गाड़ी सही से चले, गाड़ी के पेपर कंप्लीट हों, सीट बेल्ट लगाए, ये ऑटोमेटिक काम करेगा। इसमें गाड़ी का नंबर अंकित होता है और चालान गाड़ी मालिक के रजिस्टर्ड नंबर पर चला जाता है। बिहार में इस नए सिस्टम की शुरुआत होते ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान फंस गए और तेज रफ्तार कार भगाने के मामले में विभाग ने चिराग का चालान उनके मोबाइल पर भेज दिया है। उन्हें दो हजार रुपए का जुर्माना भरना होगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


