– नगर निगम में महिलाओं के लिए 25 सीटें आरक्षित
– 14 सीटें सामान्य के लिए
– अनुसूचित जनजाति के लिए एक सीट
– नगर निगम में है कुल 55 वार्ड
– चिरकुंडा नगर परिषद के वार्डों के आरक्षण की घोषणा
– यहां 9 सीट महिलाओं के लिए
– चिरकुंडा में है कुल 21 वार्ड
धनबाद। धनबाद नगर निगम के वार्डों के आरक्षण की घोषणा हो गई है। चिरकुंडा नगर परिषद के चुनाव के लिए भी वार्ड के आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। धनबाद नगर निगम में 26 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। नगर निगम में कुल 55 वार्ड है।
चिरकुंडा नगर परिषद में महिलाओं के लिए 9 सीटें सुरक्षित की गई हैं। यहां वार्डों की कुल संख्या 21 है। आरक्षण की घोषणा डीसी आदित्य रंजन ने कर दी है। वार्डों के आरक्षण को जिला गजट में प्रकाशित कर दिया गया है।
आरक्षण की घोषणा के साथ ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई हैं। आरक्षण की घोषणा के साथ ही चुनाव लड़ने वाले कई प्रत्याशियों को निराशा हाथ लगी है। कारण यह है कि कई संभावित प्रत्याशियों के वार्ड या तो महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए हैं या फिर दूसरे श्रेणी के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं।
आरक्षण की घोषणा के साथ यह तय हो गया है कि चुनाव के बाद जिला परिषद की ही तरह धनबाद नगर निगम में भी आधी आबादी का बोलबाला रहेगा। कारण यह है कि नगर निगम के 55 वार्डों में से 26 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। इसमें सामान्य वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति की महिलाओं की सीटें शामिल हैं। मतलब यह कि 26 सीटों पर तो महिलाओं के जीतने की गारंटी है। सामान्य अन्य के लिए या फिर अन्य श्रेणियों के लिए आरक्षित सीटों पर भी महिलाएं से भी महिलाएं चुनाव लड़कर जीत सकती हैं। ऐसे में आधी आबादी की संख्या नगर निगम के चुनाव में बढ़ जायेगी।
झारखंड में 30 मार्च से पहले हर हाल में नगर निकाय का चुनाव करा लेना है। राज्य सरकार ने इससे संबंधित शपथ पत्र कोर्ट में दाखिल किया है। धनबाद नगर निगम में वार्डों के आरक्षण को लेकर दावेदारों की दिलों की धड़कन पिछले तीन माह से तेज थी। वार्ड आरक्षण को लेकर चली आ रही असमंजस की स्थिति अब साफ हो गई।

———-
किसे कितना मिला है वार्ड में आरक्षण
अनारक्षित (महिला) : 14
अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 1 (अन्य) : 7
पिछड़ा वर्ग- 2( महिला ): 2
अनारक्षित (अन्य) : 14
अनुसूचित जाति (अन्य ): 5
अनुसूचित जाति (महिला ) : 4
अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 1(महिला ): 6
पिछड़ा वर्ग-2 (अन्य) : 2
एसटी (अन्य ): 1
—————-
कौन सीट किसके लिए आरक्षित
अनारक्षित अन्य :- 4, 7, 10, 11, 20, 23, 25, 26, 28, 29, 30, 51, 53, 54
अनारक्षित (सामान्य) महिला : 1, 15, 16, 21, 22, 24, 27, 31, 33, 37, 47, 49, 50, 52
अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 (अन्य): 02, 14, 17, 39, 41, 48, 45
पिछड़ा वर्ग-2 महिला : 03, 44,
अनुसूचित जाति अन्य :- 5, 8, 35, 38,
अनुसूचित जाति महिला :- 09, 13, 34, 46
अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 महिला :- 06, 12, 18, 19, 40, 43,
पिछड़ा वर्ग-2 अन्य : 32, 36
एसटी : 55
—————-
चिरकुंडा नगर परिषद में आरक्षण की स्थिति
किसे कितना मिला है वार्ड में आरक्षण
अनारक्षित (महिला) : 05
अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 1 (अन्य) :03
पिछड़ा वर्ग- 2( महिला ):01
अनारक्षित (अन्य) : 06
अनुसूचित जाति (अन्य ): 02
अनुसूचित जाति (महिला ) : 01
अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 1(महिला ): 02
पिछड़ा वर्ग-2 (अन्य) : 01



