नई दिल्ली । रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में 202 भारतीयों ने रूसी सेना की तरफ से हिस्सा लिया, जिनमें से 119 को केंद्र सरकार के प्रयासों से वापस भारत लाया जा चुका है, वहीं 26 की मौत हो चुकी और सात लापता हैं। लगभग 50 भारतीय अब भी युद्ध क्षेत्र में फंसे हुए हैं। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने सांसद साकेत गोखले और रणदीपसिंह सुरजेवाला के सवालों के जवाब में बताया कि इन नागरिकों की शीघ्र रिहाई के लिए रूस के साथ लगातार कूटनीतिक स्तर पर बातचीत जारी है। इस बीच गुजरात के युवक का वीडियो जारी हुआ, जिसमें बताया गया कि उसे ड्रग्स के मामले मेें झूठा फंसाकर रूसी सेना में शामिल कर लिया है।






