संगठन चुनाव को लेकर प्रदेश मुख्यालय में 16 दिसंबर को होगी बैठक*

जिलों में रायशुमारी के लिए प्रदेश से आएगी तीन-तीन सदस्यीय कमेटी*
सुमन सिंह
दुमका । दुमका जिला भाजपा के 21 मंडलों में 12 मंडलों में संगठनात्मक चुनाव का काम पूरा हो गया है।इनमें 9 मंडलों के अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों के नाम की घोषणा रविवार को चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने की।शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि शीघ्र ही तीन और मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो जाएगी।इसके साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष के संगठनात्मक चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।बता दें कि जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए आधे से अधिक मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों का चुनाव आवश्यक है।भाजपा के दुमका जिला संगठन में कुल 21 मंडल है।12 मंडलों में चुनाव हो जाने से जिला अध्यक्ष के चुनाव में आ रही अड़चन दूर हो गई है।अब कभी भी जिला अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।
इधर झारखंड के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों के चुनाव को लेकर प्रदेश स्तर पर एक अहम बैठक 16 दिसंबर को रांची में होने वाली है।इस बैठक में प्रत्येक जिला में जिला अध्यक्ष चुनाव पर विमर्श के लिए तीन-तीन सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी।यह कमेटी जिलों में पार्टी के प्रमुख नेताओं से जिला अध्यक्ष को लेकर विचार विमर्श करेगी।जिला अध्यक्ष के नाम को लेकर एक तरह से रायशुमारी की जाएगी।सबकुछ ठीकठाक रहा तो साल के अंत तक या जनवरी के प्रथम सप्ताह में दुमका जिला सहित प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में जिला अध्यक्ष के नामों की घोषणा हो जाएगी।बता दें कि प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में जिला अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक संगठन चुनाव को लेकर मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक इस तरह की तैयारी की जा रही है कि 14 जनवरी को खरमास समाप्त होने के तुरन्त बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाए।
——————————————–
*भाजपा के 9 मंडल अध्यक्षों व प्रतिनिधियों के नाम घोषित*
*●दुमका जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने की आधिकारिक घोषणा*
*●जिला अध्यक्ष के चुनाव में मंडल अध्यक्षों के साथ मंडल प्रतिनिधियों की रहेगी भूमिका*
विशेष संवाददाता
दुमका। दुमका जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को संगठनात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श को लेकर जिला अध्यक्ष गौरवकान्त की अध्यक्षता में बैठक हुई।बैठक में संगठन पर्व के चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन लेकर विधिवत रूप से मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई।जिला अध्यक्ष के चुनाव में मंडल अध्यक्ष के साथ मंडल प्रतिनिधि की भी भूमिका रहती है।बैठक में मुख्य रूप से दुमका जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर एवं जिला चुनाव सह अधिकारी बबलू मंडल मौजूद थे।
मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा के बाद सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर दुमका जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि संगठन पर्व के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधियों का चयन पूरी तरह लोकतांत्रिक, पारदर्शी और संगठनात्मक परंपराओं के अनुरूप किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
पूर्व सांसदसुनील सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की शक्ति और समर्पण पर आधारित है। मंडल स्तर पर मजबूत नेतृत्व से पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि मंडल अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन हित में अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्षगण, मंडल प्रतिनिधि एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
–
*दुमका विधानसभा क्षेत्र*
*दुमका सदर मंडल*
मंडल अध्यक्ष: मनीष कुमार
मंडल प्रतिनिधि: रंजीत यादव
*दुमका नगर मंडल*
मंडल अध्यक्ष:मृणाल कुमार मिश्रा
मंडल प्रतिनिधि:दीपक स्वर्णकार
*गांदो मंडल*
मंडल अध्यक्ष: गणपति पाल
मंडल प्रतिनिधि: मार्शल ऋषिराज टुडू
*बसमता मंडल*
मंडल अध्यक्ष: नन्दकिशोर मंडल
मंडल प्रतिनिधि: विवेकानंद राय
*मसलिया मंडल*
मंडल अध्यक्ष: सहदेव मरांडी
मंडल प्रतिनिधि: मृणाल कांति आचार्य
—
*जामा विधानसभा क्षेत्र*
*रामगढ़ मंडल*
मंडल अध्यक्ष:भोला मांझी
मंडल प्रतिनिधि:मनोज पाण्डेय
*भतुड़िया मंडल*
मंडल अध्यक्ष: नवल किशोर मांझी
मंडल प्रतिनिधि:शपवन राय
*जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र*
*जरमुंडी मंडल*
मंडल अध्यक्ष: मिथिलेश कुमार झा
मंडल प्रतिनिधि:अनुप कुमार सिन्हा
*बासुकीनाथ नगर मंडल*
मंडल अध्यक्ष:श्रीमती पूनम देवी
मंडल प्रतिनिधि:प्रवीण चन्द्र सिंह



