भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

वहीं महागामा के पूर्व विधायक अशोक भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने विपक्षी और दूसरे राजनीतिक दल से संबंध रखने वाले लोगों के साथ मित्रता पूर्ण व्यवहार करके अपने पार्टी की ओर आकृष्ट किया जा सकता है इसके और पार्टी के लोगों को ध्यान देने की आवश्यकता है। गोड्डा विधायक अमित मंडल ने कहा कि जिस प्रकार हेमन्त सोरेन ने भाजपा के युवा आक्रोश रैली को रोकने का कार्य किया इससे प्रतीत होता है कि हेमंत सोरेन भारतीय जनता पार्टी के युवाओं के लिए एक भी काम पांच साल के दौरान नहीं किए। राज्य के युवाओं, किसान बेरोजगार और महिलाओं को ठगने का काम किया। पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने बूथ और शक्ति केंद्र को फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो पर बात किए। उक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजय साह, लक्ष्मी चक्रवर्ती, लालबहादुर सिंह, मीडिया प्रभारी बिमंत साह, सह मीडिया प्रभारी अभिषेक मंडल, जिला मंत्री नीतीश सिंह, रामनरेश यादव, कोषाध्यक्ष राजेश भगत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ भगत, जयकिशोर महतो, सोशल मीडिया प्रभारी राजीव भगत, सह सोशल मीडिया प्रभारी ब्रजेश मंडल, प्रिया सिंह, अशोक सिंह, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य देवेंद्र नाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता का गजाधर सिंह, बाबा भविष्यनंद, अशोक यादव, महिला जिलाध्यक्ष रिंकी देवी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिमोहन महतो, विशिष्ट और जिला कार्य समिति सदस्य अतुल दूबे, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के मिथिलेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष लीलसी हेंब्रम, श्रीकांत साह, अर्जुन रॉय, प्रबोध सोरेन, सुशील टुडू और सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। वहीं इस दौरान पोड़ैयाहाट विधानसभा के प्रभारी एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव ने पोड़ैयाहाट विधानसभा के सभी 06 मंडल अध्यक्षों के साथ और उस विधानसभा के वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक कर कहा कि आगामी 04 सितम्बर को तीन एवं 05 सितंबर को पोड़ैयाहाट के तीन मंडलों की बैठक की जाएगी जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, शक्ति केंद्र के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और पूरी कमेटी के लोगों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती के विषय पर वार्ता करेंगे।






