8 लाख मुआवजा देने के आदेश
जबलपुर । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी ने एक फैसले में कहा है। ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत को रेलवे की विफलता माना जाएगा। हाई कोर्ट ने ट्रिब्यूनल के फैसले को रद्द कर, पीड़ित परिवार को 8 लाख रूपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है,
बेटिकट यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने से रोकने की जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की है। यदि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं करता है। उसके लिए रेलवे ही जिम्मेदार है।
गुरमीत सिंह की मौत ट्रेन से गिरने से हुई थी। उसके परिवार ने यह याचिका हाईकोर्ट में लगाई थी। चलती ट्रेन में गिरने से उसकी मौत हुई थी। 26 अप्रैल 2011 को रेलवे ने दावे को खारिज कर दिया था। ट्रिब्यूनल ने भी गुरमीत के पास वैध टिकट नहीं होने की बात कहकर दावे को खारिज कर दिया था। इस मामले की अपील हाईकोर्ट में की गई थी।
हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है। वैध टिकट न होने से रेलवे यात्री का दावा रद्द नहीं होता है। रेलवे को सुनिश्चित करना चाहिए। ट्रेन में केवल वेध टिकट धारक ही ट्रेन में चढ़े। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है। रेल अधिकारियों की जिम्मेदारी है, वह यात्रियों की पर्याप्त सुरक्षा करे।






