दुमका । दुमका प्रतिनिधि झारखंड सरकार के विभागीय मंत्री एवं आपूर्ति विभाग से राज्य के 25 हजार जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को अपनी विभिन्न मांगों पर लगातार मिल रहे आश्वासन पर अमल नहीं किए जाने से राज्य के जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं ने भी हड़ताल में जाने का मन बना लिया है। आगामी 10 सितंबर के बाद कभी भी राज्य में राशन वितरण व्यवस्था ठप हो सकती है। उक्त जानकारी देते हुए फेयर प्राइस सोप डीलर एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष ओंकार नाथ झा ने बताया कि लगातार सर्वर की लचर स्थिति के साथ साथ 2 जी मशीन से अनाज वितरण किया जा रहा है। कोरोना काल से लेकर जुलाई 24 तक डीलर कमीशन बकाया रहने, अनुकंपा को पूर्व की भांति लागू करने, अप्रैल 2024 से बढ़े हुए दर से कमिशन का भुगतान किए जाने, दुकानों को पेपर लेस करने, घटिया भार मापक यंत्र की मरम्मत के नाम पर डीलरों का शोषण बंद करने, राज्यांश और केन्द्रांश के चक्कर में डीलरों को नियमित कमिशन नहीं मिलने जैसे विषयों पर कई बार विभागीय मंत्री एवं अधिकारियों से एसोसिएशन की वार्ता हो चुकी है। मगर विभाग सिर्फ आश्वासन देते आ रहा है। डीलरों को नियमित कमीशन का भुगतान नहीं होने से राज्य के विक्रेता आर्थिक रूप से जर्जर हो चुके है। अगर सरकार अब भी हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो आगामी 10 सितंबर के बाद दुकानों में मजबूरन ताला बंदी करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि विगत 30 जुलाई को विभागीय सचिव एवं संयुक्त सचिव के साथ एसोसिएशन की हुई वार्ता में सभी विषयों पर सहमति बनने के साथ ही एक माह मे इसे लागू करने की बात कही गई थी । उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सर्वर की घोर कमी से वितरण व्यवस्था प्रभावित होने, 4 जी को अब तक चालू नहीं करने, समय पर कमीशन का भुगतान नहीं होने पर राज्य के सभी विक्रेता आक्रोशित हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


