हाट बाजार मेले में अब रहेगी पुलिस की निगरानी
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पाकुड़िया थाना वार्षिक निरीक्षण की दृष्टि कौन से पहुंचे जहां उन्हें सर्वप्रथम पुलिस कर्मी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । निरीक्षण के दौरान लंबित सभी कांडो की समीक्षा के अतिरिक्त सिरिस्ता अभिलेखों एवं पंजियो का अवलोकन किया गया। अवलोकन में पाए गए त्रुटियों को सुधार करने एवं लंबित कांडो का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया की हल्की-फुल्की त्रुटि को छोड़ पाकुड़िया थाना के सभी कार्य संतोषजनक है। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में अपराधो पर नियंत्रण रखने का थाना प्रभारी को निर्देश दिया । थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग पार्टी को भी चुस्ती एवं मुस्तैदी के साथ भ्रमनशील रहकर एंटी क्राइम चेकिंग करने का निर्देश दिया । उन्होंने पुलिस कर्मियों की रहने क्वार्टर आदि की भी जानकारी हासिल की। मालखाना की भी जांच की एवं थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने एक अहम निर्णय लेते हुए बताया कि जहां भी हाट बाजार मेले लगते हो हमारी पुलिसकर्मी वहां शामिल हो। वहां बहुत सारी बच्चियां बच्चे महिलाएं बुजुर्ग हाट बाजार आती जाती हैं ,सुरक्षा के दृष्टि से हाट बाजार मेले में पुलिसकर्मी की तैनाती आवश्यक है। पुलिसकर्मी है हाट बाजार पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। अगामी विधान सभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।





