दुमका ब्यूरो
दुमका । दुमका के पीजेएमसीएच में मरीज के अटेंडेंट के द्वारा बुधवार को नर्स के साथ मारपीट करने के विरोध में नाराज नर्स एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने थोड़ी देर के लिए कामकाज को ठपकर दिया और धरना पर बैठ गए। पीजेएमसीएच के अधीक्षक अनुकरण पूर्ति के हस्तक्षेप पर कम पर लौटे नाराज नर्स और स्वास्थ्य कर्मी।
———————
क्या था मामला
नर्स रोज मेरी मुर्मू ने बताया कि एक मरीज बिना बताए घर प्रत्येक दिन चला गया था बीते रात जब बेड पर कोई मरीज नहीं रहने के कारण एक सीरियस पेशेंट को यह बेड अलॉट कर दिया गया। पूर्व से भरती पेशेंट ने नर्स से कहा कि मैं 5 दिन से इस बेड में हूं तो मेरा कैसे या बेड अपने दूसरे को दे दिया मुझे यही बेड चाहिए । नर्स ने कहा कि आपको दूसरा बेड दे देते हैं क्योंकि यह सीरियस मरीज है। इसके बाद नाबालिक बदतमीजी पर उतारू हो गया ।अपने परिजनों के साथ हमला करते हुए नर्स को घायल कर दिया। इसकी विरोध में नर्स हड़ताल पर चली गई।
———————
मरीज की मां ने क्या कहा
नाबालिक मरीज की मां उसे समय ड्यूटी पर तैनात नर्स पर आरोप लगाया कि उसी की तरफ से मारपीट का माहौल तैयार किया गया। मेरे नाबालिक पुत्र तो स सिर्फ कैमरा से उसे पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा था। कैमरा गिर जाने के बाद यह मामला आगे बढ़ा।
———————
नर्सों ने की सुरक्षा की मांग आए दिन देश में ऐसे बहुत तरह की घटनाएं हो रही हैं नर्स को अपनी अस्मत बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस तरह की घटना से डरे सहमें दुमका के पीजेएमसीएच के नर्सो ने अस्पताल प्रशासन से कड़ी सुरक्षा की मांग की।
———————
पीजेएमसीएच के अधीक्षक ने क्या कहा
पीजेएमसीएच के अधीक्षक डॉक्टर अनुकरण पूर्ति में बताया कि ओवर क्राउड पेशेंट होने की वजह से यह मामला सामने में आया है । हम लोग ओवर क्राउड का तो पोस्ट नहीं लगा सकते ना यहां जितने आएंगे सभी को देखना है । इसी क्रम में खाली बेड पर एक सीरियस पेशेंट को भरती कर दिया गया। आरोपी मरीज प्रत्येक रात को अपना घर चला जाता था। आने के साथ नर्स के साथ बदसलूकी करने लगा।अधीक्षक के द्वारा समझाने एवं मरीज के अटेंडेंट के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने के आश्वासन के बाद ही नर्स एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल को वापस लिया। बहरहाल पीजेएमसीएच के अधीक्षक डॉक्टर डॉक्टर अनुकरण पूर्ति के आदेश पर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मरीज को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले गई है और अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


