देवघर । जिले के पाथरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत कसेया पंचायत के लालगढ़ जोरामो मुख्य मार्ग से मंगलवार देर रात पाथरोल पुलिस ने दो सड़क लुटेरा को पकडऩे में सफलता पाई है। घटना के संबंध में बताया जाता है की पथरड़ा ओपी के तांगीडीह गांव निवासी 40 वर्षीय गोवर्धन दास अपनी बाइक से मधुपुर से सिमरमोड़ की ओर जा रहे थे। इसी बीच पाथरोल के कोल्होड़ मोड़ के समीप एक बाइक पर तीन सवार लोगों ने उन्हें रोका ओर उनसे उनका मोबाईल, बैंक के कागजात, कई कार्ड ओर चार हजार रुपया छीन लिया। मामले को लेकर गोवर्धन दास ने तुरंत ही पाथरोल थाना में घटना की शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने थाना कांड संख्या 111/24 दर्ज कर त्वरित जाँच पड़ताल शुरू किया। गुप्त सूचना मिली की तीन युवक तेज रफ्तार से कसेया गांव की ओर गया है। पुलिस ने ग्रामीण चौकीदार और थाना के शस्त्र बल के साथ गस्त कर रहे गस्ती पार्टी को लोकेशन बताया,वहीं थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग ओर एएसआई अभय कुमार अपनी बुलेट बाइक से लोकेशन की ओर पहुँचे बाइक सवार तीनों युवको को रुकने के बोलते ही एक युवक बाइक से कूद कर भाग निकला। दो युवक को पुलिस ने घर दबोचा जिसके पास से लुटे गए गोवर्धन दास के सभी सामान ओर मोबाईल जप्त किया। पुलिस ने बुधवार दोनों लुटेरों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय हो की मधुपुर, सारठ एनएच 114 ए पर इन दिनों मोबाईल झपटमार गिरोह काफी सक्रिय हो गया था। लालगढ़-पाथरोल के बीच कई लोगों की मोबाईल छीनतई की घटना होने से पुलिस सतर्क थी। थाना में सुरक्षा बलों की कमी पुलिस पदाधिकारीओं की बाबाधाम में डियूटी होने से सड़क लुटेरों का मनोबल बढ़ा हुआ था। साइबर अपराध से जुड़ा अनैतिक संगठन विभिन्न तरिके से मोबाईल छीन कर उसका उपयोग साइबर अपराध में करते हैं। छापामारी टीम में पाथरोल थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग,स0अ0नि0 अभय कुमार,स0अ0नि0 नागेन्द्र प्रसाद यादव,राजीव कुमार शर्मा शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


