देवघर। नगर थाना क्षेत्र की एक अविवाहित 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने मंगलवार को सदर अस्पताल में सात माह के शिशु को जन्म दिया। इस घटना की जानकारी फैलते ही पूरे अस्पताल परिसर में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। मामले की जानकारी मिलते ही बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम अस्पताल पहुंची और जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग अपनी मां के साथ सुबह लगभग छह बजे सदर अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे लेबर रूम में भर्ती कर लिया, जहां कुछ घंटे बाद उसने एक सात माह के लड़के को जन्म दिया। नवजात कमजोर स्थिति में होने के कारण उसे अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, नाबालिग और उसकी मां ने शिशु को अपने पास रखने से इंकार कर दिया है। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और चाइल्ड लाइन को दी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है कि आखिर किस परिस्थिति में नाबालिग गर्भवती हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। वहीं परिजन किसी भी प्रकार की जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं।

इस खबर को भी पढ़ें :-देवघर: रंगदारी नहीं देने पर देर रात फायरिंग, दो हिरासत में
इस खबर को भी पढ़ें :-10 ग्राम सोना 1.20 लाख रुपये पहुंचा, चांदी 1,49,438 रुपए
इस खबर को भी पढ़ें :-बिना अनुमति आवाज़ क्लोन करने पर कार्रवाई, यूट्यूब की सेंसरशिप से सोशल मीडिया हैरान
इस खबर को भी पढ़ें :-मेधावी आदिवासी विद्यार्थियों को अब नि:शुल्क मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी का मिलेगा अवसर



